आंवला क्या लाभ हैं और आंवला को कैसे उपयोग करें | What are the benefits of Amla and how to use Amla

अनुक्रम

आंवला (Amla) के करिश्माई फायदे, निश्चित रूप से जाने अभी |
बीमारियों की रामबाण औषधि है आंवला!

दोस्तों 4 दिन लगातार खाली पेट आंवला जूस (Amla Juice) पीने के फायदे जानकर हैरान हो जायोगे. रोजाना सेवन से तो कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा .

कैसे कई बीमारियों की रामबाण औषधि है आंवला! चलिए जाने ..

दोस्तों आंवला एक बेहतरीन औषधि है |
यह सेहत व स्वस्थ के लिए लाभदायक फलों में से एक माना जाता है |
आंवले का उपयोग अनेक रूपों में किया जाता है |

आंवला (Amla) के उपयोग के तरीके

कई लोग इसकी चटनी बनाकर सेवन करते हैं, तो कई लोग इसका अचार बनाकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इसका मुरब्बा खाना पसंद करते हैं,

तो कुछ लोग इसे कच्चा ही खाते है, और कुछ तो नियमित आंवले के रस का नियमित सेवन करते है |

आंवले के सेवन से शरीर की कई बीमारियाँ का नाश होता है|

यह कुदरत (प्रकृति ) का नायाब तोहफा है जो हमारे लिए बहुत ही फायेदेमंद हैं|

अगर सुबह खाली पेट आंवला खाया जाए, फिर जूस को प्रतिदिन पिया जाये तो दिन अच्छा बना रहता हैं |

आंवले के जूस में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं |

हमारे शरीर में हर रोज़ विटामिन की जरुरत 50 mili gram – 60 mili gram होती है |

इस जरुरत को हम आंवला जूस के द्वारा पूरा कर सकते हैं |

हमें आंवले का रस कब पीना चाहिए?

When should we drink Amla juice?

सुबह खाली पेट पर आंवले के रस का सबसे अच्छा सेवन किया जाता है.

चूंकि आंवले का रस बहुत खट्टा और अम्लीय होता है

इसलिए इसे हमेशा पानी की मात्रा में दोगुना करने की सलाह दी जाती है।

पाचन में सुधार के लिए आप इसे भोजन से पहले या बाद में भी ले सकते हैं।

अगर मैं रोज आंवला जूस पियूं तो क्या होगा?

What happened, if I drink Amla juice daily?

रोजाना आंवला जूस पीना बालों के विकास को प्रोत्साहित करने में भी उतना ही फायदेमंद है।

नियमित सेवन प्रतिरक्षा प्रदान करता है, बालों के रोम को मजबूत करता है और रूसी को साफ करने के अलावा, बालों में मात्रा जोड़ता है |

मुझे रोजाना कितना आंवला जूस पीना चाहिए?

How much Amla juice should I drink daily?

आंवला जूस – दिन में एक या दो बार 3-4 चम्मच।

अगर हम आंवले का रस खाली पेट पीते हैं तो क्या होता है?

What happens if we drink Amla juice on an empty stomach?

अपने आहार में आंवला जोड़ने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक इसका रस है और इसे रोजाना खाली पेट पानी के साथ लेना है।

  • यह आपके सिस्टम को साफ करता है.
  • पाचन में सहायक होता है,
  • साफ त्वचा, स्वस्थ बाल और अच्छी दृष्टि बनाए रखने में मदद करता है

आंवला जूस के फायेदे (Amla Juice Advantage)

तो चलिए आगे मित्रों ये जानते हैं की आंवला जूस पीकर किन बीमारियों को हम शरीर से दूर रख सकते हैं |

Amla ka कब्ज़ और इमुनिटी

आंवला जूस पीकर पाचन शक्ति अच्छी बनी रहती हैं | जिससे कब्ज़ नहीं होता और पेट खुलकर साफ़ होता है |

आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो की शरीर की इम्युनिटी की यानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता हैं |

इसलिए इस जूस को पीने से आप सर्दी जुखाम से दूर रह सकते हैं |

कोलेस्ट्रोल कंट्रोल

आंवले के जूस पीने से कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता हैं अगर कोई व्यक्ति हाई कोलेस्ट्रोल का मरीज़ है.

तो सिर्फ एक गिलास जूस उसके लिए बरदान साबित हो सकता हैं. इसे हर रोज़ पीने से शरीर के ख़राब कोलेस्ट्रोल की मात्रा बड़ने लगती हैं|

खून साफ़ और बालों में फ़ायेदा

  • अगर प्रतिदिन आंवले का सेवन किया जाए तो शरीर का गन्दा खून साफ होता हैं .
  • अगर आंवले के रस में थोड़ासा शहद मिलकर इसका सेवन किया जाये तो खून साफ़ करने में यह और भी बेहतर रिजल्ट देता हैं|
  • आंवला पीने से बाल लंबे घने चमकदार और काले होते हैं. यह बालों को तेज़ी से बड़ने में मदद करता हैं इससे बाल मजबूत बनते हैं. और असमय सफ़ेद होते बालों को भी यह जूस काला कर देता हैं |

शक्ति वर्धक व पेशाब की जलन

क्या आवले के सेवन से शक्ति का संचार होता हैं ?

हाँ ! आंवले के सेवन से शरीर की शक्ति बड़ती हैं शरीर शक्ति वर्धक बन जाता हैं |

क्या आवले के सेवन से पेशाब की जलन समाप्त होती है ?

हाँ !

  • आंवले के सेवन से पेशाब में हुई जलन समाप्त हो जाती हैं |
  • पेशाब की जलन होने पर 30 ml आंवले के रस को हर रोज, दिन में दो बार पीना चाहिए|

गैस व आँखों से समभंधित समस्या

क्या आंवले के सेवन से गैस में राहत मिलती हैं ?

अक्सर देखा गया हैं, तीखा, चटपटा खाने से पेट में गैस बन जाती हैं|

आंवले में एंटी ओक्सिडेंट, एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं| जिसके कारण आंवला पेट में गैस नहीं बनाने देता |

क्या आंवले के सेवन से आँखों की समस्या में राहत मिलती हैं ?

  • आंवले का जूस सेवन करने से आँखों से सम्बंधित प्रॉब्लम (समस्या) दूर हो जाती है.
  • इससे आँखों की रोशनी बढती है |

कब्ज और छालों की समस्या

क्या आंवले के सेवन से कब्ज की समस्या में फ़ायेदा होता हैं ?

  • कब्ज होने के कारण बवासीर रोग हो जाते है आंवला जूस पिने से एक तो कब्ज दूर होती हैं |
  • और दूसरी तरफ यह बवासीर को भी ख़त्म कर देता हैं |

क्या आंवले के सेवन से छालों की समस्या में फ़ायेदा होता हैं ?

अगर आंवला जल से कुल्ला करते हैं तो मुंह के छालों से राहत मिलती हैं |

महिलायों की पीरियड से सम्बंधित प्रॉब्लम ( समस्या)

क्या आंवला महिलायों की पीरियड से सम्बंधित प्रॉब्लम के निदान में सहायक हैं ?

अगर दिन में दो से तीन बार पंवले का रस हर रोज पीया जाता हैं,

तो ओरतों की पीरियड से सम्बंधित प्रॉब्लम दूर हो जाती हैं |

डायबिटीज (मधुमेह) 

आंवला डायबिटीज (मधुमेह) के लिए बहुत ही फायेदेमंद है |

डायबिटीज के लक्षणों को कम करने के लिए कच्‍चा आंवला खाने सबसे ज्‍यादा फायदेमंद रहता है।

आंवला ब्‍लड शुगर लेवलल को कंट्रोल करता है। ये ब्‍लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है

मधुमेह के मरीजों को आंवले का जूस भी कई तरह से लाभ पहुंचाता है।और प्राकृतिक रूप से कोलेस्‍ट्रोल के स्‍तर को घटाता है।

डायबिटीज़ को नियंत्रित करने के लिए आंवला का उपयोग कैसे करें?

सबसे अच्छा ये रहेगा कि आप इसे ताज़ा फल की तरह खाएं. अगर आपको इसका स्वाद तीखा और खट्टा लगे तो इसे खाने के तुरंत बाद आप थोड़ा पानी पी सकते हैं. ये आपको कुछ मीठा स्वाद दिलाने में मदद करेगा.

आंवला का जूस तैयार करने के लिए, इसके बीज को निकाल दें और गूदा निचोड़ते हुए रस निकालना शुरू करें. आप हर दिन इसका लगभग 5-10 मिलीलीटर जूस पी सकते हैं.

एक विकल्प ये है कि आंवला के गूदे को सुखा दीजिए और इसका बारीक पाउडर बनाकर इस्तेमाल में लाएं. शुरुआत कम मात्रा के साथ करें, जैसे एक चम्मच का चौथाई हिस्सा- और फिर धीरे-धीरे आप इसका एक चम्मच उपयोग में ला सकते हैं.

चेहरे के दाग-धब्बे, चमक व झुर्रियां

आंवला जूस के सेवन से चहरे के मुहासे और पिम्पल से जिजात मिलती हैं. यदि चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो कॉटन की सहायता से आंवला रस चेहरे पर लगाये इससे चेहरे के दाग धब्बे गायब होने लगते हैं| चेहरा निखरने लगता हैं और सुंदर एवं दाग रहित हो जाता हैं|

अस्थमा और ब्रोंकईटिस

आंवले के सेवन से अस्थमा और ब्रोंकईटिस जैसी फैफ़ड़ो की बीमारी में फायदा मिलता हैं | इसमें इन्फ्लेमेंटरी, विटामिन सी और एंटीओक्सीडेंट पाए जाते हैं| यह सभी तत्वा कैंसर जैसी बीमारी से बचाए रखने में मदद करते हैं| इसलिए हर रोज एक गिलास आंवला जूस पिने से कैंसर जैसी समस्याओ से निजाद पाया जा सकता हैं|

हृदय (Heart) व त्वचा (Skin)

आंवला दिल को स्वस्थ रखने का काम करता हैं इसमें एमिनो एसिड और एंटी ओक्सिडेंट पाए जाते हैं | जो ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं|

आंवले के रस मैं एंटी ओक्सिडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो बढ़ती ऊम्र का असर चेहरे पर नहीं पड़ने देते इसलिए नियमित रूप से आंवला जूस पीते रहने से त्वचा लम्बे समय तक जवाँ दिखाई देती हैं |

पथरी में

इस समस्या में भी आंवला (amla) रामवाण की तरह कारगर उपाय साबित होता है।

पथरी होने पर 40 दिन तक आंवले पाउडर बना को प्रतिदिन मूली के रस में मिलाकर खाएं। इस प्रयोग से कुछ ही दिनों में पथरी गल जाएगी। और कुछ दिन बाद शरीर से बाहर निकल जायगी |

हीमोग्लोबिन कंट्रोल

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर, प्रतिन आवले के रस (Amla Juice) का सेवन काफी लाभकारी होता हैं |

यह शरीर Red Blood Cell (लाल रक्त कोशिकाओं) के निर्माण में सहायता करता हैं | और खून की कमी भी नहीं होने देता हैं |

नेत्रों सम्बंधित

नेत्र सम्बंधित समस्या में आंवला अमृत के समान हैं |

यह आखों की रौशनी बढ़ाने में सहायता करता हैं| प्रतिदिन 1 चम्मच आंवला (amla) के पाउडर को शहद के साथ लेने से लाभ मिलता हैं |

मोतियाबिंद से बचने के लिए आंवला (Indian gooseberry) के साथ रसांजन, मधु और घी मिला लें | इस मिश्रण को आंखों में लगाने से आंखों के पीलेपन और मोतियाबिंद में फायदा मिलता है

बुखार नियंत्रण (fever control)

बुखार से छुटकारा पाने के लिए आंवले के रस में छौंक लगाकर इसका सेवन करना चाहिए |

दांतों में दर्द और कैविटी होने पर

आंवले के रस (amla juice) में थोड़ा सा कपूर मिला कर मसूड़ों पर लगाने से आराम मिलता इनमें है।

ठंडक प्रदान करना

शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर आंवला सबसे बेहतर उपाय है। आंवले के रस (amla juice) का सेवन या आंवले को किसी भी रूप में खाने पर यह ठंडक प्रदान करता है।

हिचकी तथा उल्टी होने की पर

आंवले के रस (amla juice ) को मिश्री के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करने से काफी राहत मिलेगी।

याददाश्त में कमी

याददाश्त बढ़ाने में आंवला (amla) काफी फायदेमंद होता है।

इसके लिए सुबह के समय आंवला (amla) के मुरब्बा गाय के दूध के साथ लेने से लाभ होता है|

इसके अलावा आप प्रतिदिन आंवले के रस (Amla Juice ) का प्रयोग भी कर सकते हैं।

आंवला जूस (Amla Juice) बनाने की विधि

अब हम आपको बताते हैं आँवला जूस बनाने की विधि :

5 मिनट आंवला जूस बनाने का सबसे आसान तरीका

आँवला जूस बनाने के लिए आपको ताज़े आंवले का प्रयौग करना हैं | ताज़े आंवले को छोटे – छोटे टुकड़ो में काट लें | अब इस कटे हुए आँवले को मिक्सी में थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें | फिर पिसे हुए आंवले को साफ कपड़े में डालकर इसे कपड़े से छानले किसी बर्तन में जूस इकट्ठा कर लें|

अब आपके लिए इसका जूस तैयार हैं | अगर आप हर रोज ताजा जूस बनाते हैं तो यह और भी फायेदेमंद हैं| आंवले का जूस बनाने के लिए आप ताजे आँवले को कद्दूकस भी कर सकते हैं और इस कद्दूकस किये हुए आंवले को अच्छी तरह से निचोड़ ले तब भी आप आंवले का रस प्राप्त कर सकते हैं|

अब आप का जूस तैयार हैं आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा भी मिला सकते हैं| तो दोस्तों इस तरह आंवले का जूस निकालकर आप नित्य सेवन करें | आप यकीन मानिये दोस्तों आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे |

दोस्तों हमारे द्वारा बताये गए नुक्से वैद्यो की राय की मुताबित होते हैं| तो इसलिए दोस्तों हमारे बताये गए नुक्से को आप अपना सकते है और स्वस्थ रह सकते हैं|

1 thought on “आंवला क्या लाभ हैं और आंवला को कैसे उपयोग करें | What are the benefits of Amla and how to use Amla”

Leave a Comment