दूध वाली चाय ज़हर है शरीर के लिए | Milk tea is poison for the body

मेरे प्रिय दोस्तों ! हम लोगो की प्रतिदिन की एक ऐसी अदात हो गयी जो आसानी से नहीं छोड़ी जा सकती हैं | समय के साथ ये आदत हमारी दैनिक जीवन का अंग बन गयी हैं | जानते हैं वो आदत दूध वाली चाय पीने की | जिसे हमारे देश के अधिकतर हिस्से में लोग फ़ॉलो करते है|

लेकिन हमारी इस आदत से कई लोगो का घर भी चल रहा हैं मेरे कहने का मतलब हैं चायवाले जो हमें हर नुक्कड़ पर मिल जाते हैं |

चाय पीना भी अच्छी आदात हो सकती हैं लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता हैं चाय कैसे बनायी जाती हैं (या चाय को किस प्रकार लिया जा रहा हैं).

दूध वाली चाय से क्या हैं खतरा?

दूध वाली चाय
Milk Tea

इसके मुख्य कारण हैं :
1). दूध : दूध एक शकित्वर्धक श्रोत हैं | वही इसमें कफ या बलगम की मात्रा बढ़ने का अवगुण भी मौजूद हैं | अतः डॉक्टर या चिकत्सक बलगम या वात में मरीजों को दूध या फिर दूध से बनी हुई खाद्य पदार्थों का उपयोग करने से मना करते हैं | ये समस्या मुझको भी हैं | यदि इन चीजों से दूर रहा जाये तो नीद भी बहुत अच्छी आती हैं |


2). चाय पत्ती: इसमें निकोटीन होता है, जिससे बार बार चाय पीने से शरीर के संचालन प्रकिया पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता हैं | अधिक मात्रा में निकोटिन का सेवन से शरीर के हारमोंस बिगड़ने का खतरा भी बना रहता हैं |


3) चीनी: चीनी के सेवन से हमारी जीभ को जहाँ मिठास का अनुभव तो होता हैं किन्तु शक्कर शरीर के लिए किसी जहर से कम नहीं है? क्योंकि यदि हम शारीरिक व्यायाम या वर्जिश नहीं करते तो यही शक्कर की वजह से भी शरीर में मोटापा, शुगर जैसी बीमारियाँ को जन्म हो सकता हैं |

दूध वाली चाय पीने से होने वाले नुकसान

  • अधिकतर लोगों में सुबह-सुबह चाय की प्याली चाहिए होती है। अगर उन्हें किसी चीज का ख्याल सुबह के समय सबसे पहले आता है तो वो है चाय। परन्तु खाली पेट ली गई चाय शरीर के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है। साथ में एसिडिटी की समस्या भी खाली पेट चाय लेने से हो सकती है। यदि आप सुबह की चाय पीना चाहते हैं तो कुछ हल्का-फुल्का जैसे बिस्कुट या रोटी (वासी भी हो तो भी ) खाने के बाद ही चाय को लें।
  • यदि हम चाय ज्यादा पीने लगते हैं तो चाय हमारे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है, साथ ही चाय का अत्यधिक सेवन करने से हमारी भूख भी खत्म होने लगती है।
  • चाय में कैफीन भी मौजूद होता है, जो ब्लडप्रेशर को बढ़ा सकता है इसलिए जितना हो सके, कम से कम चाय का सेवन करें। यदि चाय छोड़ सके तो अच्छा रहेगा |
  • जहां दिल की बीमारी खतरा ज्यादा चाय पीने से हो सकती है, वहीं चाय में मौजूद शुगर आपके वजन को भी बढ़ा सकती है जिससे मोटापे की समस्या भी आपको घेर सकती है। चाय में चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग कर सकते हैं परन्तु चाय के दुष्प्रभयों से बचने के लिए चाय की मात्रा दिन में कम ली जाय तो ठीक रहेगा |
  • कुछ चाय के दीवाने तो एक बार में ज्यादा चाय बनाकर रख लेते हैं और उसे गर्म करके बार-बार पीते हैं, जो कि हमारी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए इस बात पर विशेष तौर पर ध्यान देना होगा कि जितनी आवश्यकता हो, उतनी ही चाय बनाएं और ताजी चाय का ही सेवन करें।

दूध वाली चाय से शरीर को मिलते हैं ये फायदे 

सिरदर्द से राहत दिलाने में दूध की चाय अच्छा असर दिखाती है। इसका एक कारण यह भी है कि इसमें अदरक होता है और अदरक दर्द को कम करने में कारगर साबित होता है।

तनाव को कम करने में भी दूध वाली चाय के फायदे देखे गए हैं। इस वजह से खासकर ऑफिस में काम करने वाले लोग समय-समय पर एक कप चाय की तलाश में रहते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं दूध वाली चाय के फायदों की तो इस चाय को पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसमें कोई शक नहीं है कि बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं क्योंकि चाय पीने के बाद ही वे कुछ काम करके शरीर को एनर्जी देते हैं।

Q. दूध वाली चाय हानिकारक क्यों है?

Ans: दूध वाली चाय का अधिक सेवन अत्यधिक गर्मी पैदा कर सकता है और शरीर के रसायनों में असंतुलन पैदा कर सकता है। इससे पिंपल्स की समस्या हो सकती है। चाय में मौजूद थियोफिलाइन नामक रसायन आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। लेकिन बहुत अधिक थियोफिलाइन आपको निर्जलित (पानी की कमी) कर सकता है और अत्यधिक कब्ज पैदा कर सकता है।

Q. दुध चाय पीने के नुकसान.

Ans. ज्यादा चाय पीने से घबराहट होने लगती है. … सीने में जलन की समस्या चाय का ज्यादा सेवन करने से सीने में जलन की समस्या हो सकती है. … अच्छी नींद न आना बहुत से लोग देर तक काम करने के दौरान चाय का अधिक सेवन करते हैं. … आंतों के लिए नुकसानदायक … मेटाबॉलिज्म दर को कम करती है

अन्य पड़े :

जामुन खाने के ये फायदे आपको हैरानी में डाल देंगे 

केला खाने के फायदे व नुकसान

त्रिफला चूर्ण : लाभ, खुराक और साइड इफेक्ट्स

रक्षाबंधन पर निबंध,शायरी, इतिहास, मेसेज

ब्लैक फंगस के लक्षण, उपाय, रोकथाम 

Leave a Comment