आम का जूस जल्दी कैसे बनाएं | How to make number 1 fresh Mango Juice Quickly

Mango Juice
Mango Juice

भला ये भी कोई बात हुई की , आम का मौसम आये और आप आम का शेक (Mango Juice) न बनायें ? आमों का स्वाद तो हम सभी को बहुत भाता है |

आमों से बना हुआ मैंगो शेक (Mango Shake) तो उससे भी अधिक स्वादिष्ट होता है, बच्चों को दूध पीना अच्छा नही लगता, लेकिन इस शेक के लिये वे कभी मना नहीं करेंगे | चलिए बनाते है आज हम आम का शेक ….

आम का जूस की क्या आवश्यक सामग्री हैं ? Ingredients for Mango Juice (Shake) Recipe

तीन से चार गिलास शेक बनाने के लिए

  • पका आम – 1
  • दूध – 1 कप ( दूध का प्रयोग ऑप्शनल है)
  • चीनी – 2 से 3 छोटी चम्मच ( चीनी की मात्रा स्वाद अनुसार )
  • बर्फ के क्यूब – 1 छोटी ट्रे
  • पिसे हुये इलएची – 8 से 10 दाने
  • बादाम कटी हुई – 2 से 3
  • किसमिस – 8 से 10

मैंगो शैक बनाने की विधि ? How to make Mango Juice (Shake) Recipe?

सर्वप्रथम दूध को उबाल कर ठंडा कर लीजिये |

आम को अच्छे से धोकर, साफ़ कपडे से पोछ लीजिये |

अब आम को अच्छे से छील लीजिये|

आम को टुकड़ो के काट लीजिये|

आम के टुकड़े मिक्सर जार में डालिए.

साथ ही स्वादुनुसार चीनी और थोडा सा ठंडा किया हुआ दूध डाल कर गुदे को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लीजिये |
मिक्सर जार में बचे हुए दूध और बर्फ के क्यूब डाल दीजिये और एक बार फिर से अच्छे से फैट लीजिये|
आम का स्वादिस्ट शेक अब तैयार है| आम के शेक को गिलास में डालिए और ठंडा ठंडा आम का शेक (Mango Shake)परिवार के सभी लोगो को दीजिये, और आप भी पीजिये |
एक स्कूप मैंगो आइसक्रीम या वनीला आइसक्रीम को भी आम के शेक में डालकर पीजिए तो मेंगो शेक में और भी स्वादिस्ट हो जाता है |

आम का जूस बनाने के सुझाव

हमने मैंगो शेक (Mango Juice) में बादाम आम का प्रयोग किया है आप चाहे तो सफेदा आम का प्रयोग भी कर सकते है |
अगर आम ज्यादा हो, जो तुरंत मैंगो शेक में प्रयोग नहीं हो पा रहा है , तब हम आमों को छील कर, फिर उसके गुदे के टुकड़े कर , २ टेबल स्पून चीनी मिला कर मिक्सर के जार में डालिए और पीस लीजिये | इस पल्प को एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रीजर मै रख दीजिये
2 से ३ महीने तक कभी भी फ्रीजर से पल्प निकालिए और फ्रोजन पल्प से शेक या शरबत तैयार कीजिये|

अन्य पड़े :

कोरोना के बाद ब्लैक फंगस, White फंगस, Yellow का कहर

जामुन खाने के ये फायदे आपको हैरानी में डाल देंगे 

केला खाने के फायदे व नुकसान

त्रिफला चूर्ण : लाभ, खुराक और साइड इफेक्ट्स

रक्षा बंधन 2021

ब्लैक फंगस के लक्षण, उपाय, रोकथाम 

Leave a Comment