ठंडाई | घर पर बनाये बाज़ार से अच्छी ठंडाई रेसिपी

ठंडाई होली व गर्मी के समय पीने वाला स्वादिस्ट पेय है | इसको कुछ राज्यों में पूरी गर्मी पिया जाता हैं | ज्यादातर समय लोग बाजार की बनी हुई बंद ठंडाई का मसाला लेकर आते हैं | और इसको दूध में घोल कर पी जाते हैं | परन्तु इसमें ऐसा स्वाद नहीं आता जैसे आना चाहिए |

अतः आपको हम शानदार ठंडाई रेसिपी (Thandai Recipe) घर पर ही बनाने का मेथड (विधि) बता रहे हैं |

Thandai Ingredient | ठंडाई रेसिपी (Thandai Recipe ) बनाने में क्या सामग्री लगती हैं |

ठंडाई रेसिपी पेस्ट बनाने की सामग्री
  1. 3 बड़े चम्मच बादाम
  2. 1 बड़ा चम्मच काजू
  3. बड़ा 1 चम्मच पिस्ता
  4. 1 बड़ा चम्मच खसखस या पोस्ता
  5. ½ से 1 चम्मच मगज (watermelon seeds)
  6. ½ से 1 चम्मच कली मिर्च
  7. 2 चुटकी केसर के धागे फ्लेवर के लिए
  8. ½  बड़ा चम्मच सौफ
  9. 4 से 5 इलायची – फ्लेवर के लिए
  10. 300 gm (1 ½ कप ) शक्कर (शुगर) ले
  11. 250 gm (1 कप ) सामान्य पानी मिलाये
  12. ड्राई फ्रूट्स मसाला को भिगोने के लिए गरम पानी ले

बनाने की विधि | Procedure of Thandai Recipe in Hindi

ठंडाई मसाला या ठंडाई पेस्ट कैसे बनाये ?

  1. ठंडाई रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन ले | इसमें सबसे पहले 3 बड़े चम्मच बादाम डाले |

2. अब इसमें 1 बड़ा चम्मच काजू मिलाये |

3. बाउल में अब 1 बड़ा चम्मच काजू मिक्स करे |

4. 1/2 बड़ा चम्मच सौफ वाउल में मिलाये

5. इसमें 1/2 से 1 चम्मच मगज के बीज मिलाये

6. 1/2 से 1 चम्मच काली मिर्च ले

7. 1 बड़ा चम्मच पिस्ता मिक्स करे |

8. खसखस या पोस्ता 1 बड़ा चम्मच इस मिश्रण में मिलाये |

9. फ्लेवर के लिए 4 से 5 इलायची भी मिलाये |

10. 2 चुटकी केसर के धागे फ्लेवर के लिए भी मिलाये |

11. ड्राई फ्रूट्स मिक्स तैयार हैं |

12. अगर आपके पास समय कम है तो इस ठंडाई के मिश्रण में गर्म पानी मिलाये और चार से पांच घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिये | यदि समय की कमी नहीं है तो नॉर्मल पानी में भी भिगो कर रख सकते हैं 12 से 13 घंटे के लिए |

13 . 4 घंटे गर्म पानी में भिगोने के बाद ड्राई फ्रूट्स सॉफ्ट हो जायेगे |

14. एक अच्छे से साफ़ किया मिक्सर का जार ले |

15. इस जार में भिगोया हुआ ड्राई फ्रूट्स मिक्सर डाले |

16. अब इस मिश्रण में 2 से 3 चम्मच गुलकंद या फिर गुलाब की पंखुड़िया मिलाये |

17. मिक्सर की सहायता से इस मिश्रण का महीन पेस्ट बना ले |

ठंडाई की चाशनी कैसे बनाये |

18. बड़ी कड़ाई को मध्यम (मीडियम )फ्लेम पर रखे क्योकि अब हमें चाशनी बनानी हैं |

19. अब कड़ाई में 300 gm (लगभग 1.5 कप ) शक्कर डाले |

20. 250 gm (1 कप ) पानी डालिए | जरुरत पड़े तो बीच में और भी पानी मिला सकते हैं |

21. अब फ्लेवर व कलर के लिए केसर के धागे मिलाये |

22. हमें अब चाशनी को पकाना हैं जब तक की चीनी खुल न जाए |

ठंडाई का सिरप कैसे बनाये ?

23. अब हमको इस चाशनी में पिसा हुआ ठंडाई पेस्ट को भी मिलाना है |

24. लगभग 15 से 20 मिनट के लिए इस पेस्ट को चाशनी में मिलाने के मीडियम फ्लेम पर पकाना है | साथ ही बीच बीच में टारना हैं |

ठंडाई को बोतल में कैसे भरे ?

फनल की सहायता से धीरे धीरे इस पेस्ट को बोतल में ट्रान्सफर करे | क्योकि ठंडाई का पेस्ट थोड़ा गाढ़ा होता है | इतनी आसानी से नहीं भरेगा |

दो गिलास ठंडाई रेसिपी के लिए ठंडाई कितनी मिलानी हैं ?

लगभग 1 बड़ा चम्मच ठंडाई मसाला ले | इसमें दो गिलास ठंडा किया हुआ दूध मिलाये और अच्छे से शके करे |

1 thought on “ठंडाई | घर पर बनाये बाज़ार से अच्छी ठंडाई रेसिपी”

Leave a Comment