सेव खाने के गुण फायदे लाभ | Apple Gun Benefits in hindi

सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ (Apple (Sev) khane ke gun benefits (fayde and labh) in hindi)

An apple a day keeps the doctor away” यह लाइन हम सबने कहीं का कहीं सुनी या पढ़ी अवश्य होगी| इसका मतलब है रोज एक सेव खाने से हम डॉक्टर या चिकित्सक से हमेशा दूरी बनाये रख सकते है| डॉक्टर के पास जाना किसी को अच्छा नहीं लगता है, और अगर एक सेव खाने से हम इससे बच सकते है तो इससे अच्छी क्या बात है|

सेव 12 महीने खाया जाने वाला फल हैं,
यह केवल स्वादिष्ट ही नहीं होता हैं
बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को पोषण प्रदान करते हैं.
सेव में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं

एप्पल को एक चमत्कारी फल माना जाता है| इसकी सबसे ज्यादा खेती होती है और यह संग्रह करके भी बहुत अधिक मात्रा में रखा जाता है| एप्पल में बहुत सारे पौष्टिक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते है| इसे खाने से शरीर को कई से रोंगों से लड़ने की क्षमता मिलती है साथ ही यह हमारे शरीर को ताकत भी प्रदान करता है|

अगर आप अपना वजन कम करने के लिए डाइटिंग पर है, तो सेव खाना आपके लिए बहुत अधिक फायदेमंद है| क्योंकि सेव में जीरो कैलोरी होती है, और ढेर सारे पौष्टिक तत्व| मतलब इसे खाने से एक तीर से दो निशाने लगेंगें, आप इसे खाकर अपनी भूख शांत करेंगे और मोटे भी नहीं होंगें और साथ ही बहुत से पौष्टिक तत्व आपके शरीर को मिलेंगें|

अगर आप पतले है, तब एप्पल खाना आपके लिए भी फायदेमंद है| आपको इसे खाने से ताकत मिलेगी और आप कमजोर महसूस नहीं करेंगें|

अनुक्रम

सेव में पाए जाने जाने वाले तत्व

List of element in apple (सेव का साइज़ 150 gm लगभग)

सेव में पाए जाने जाने वाले तत्वमात्रासेव में पाए जाने जाने वाले तत्वमात्रा
विटामिन E0.18 mgविटामिन K2.2 mg
विटामिन C4.6 mgविटामिन3 mg
पोटेशियम107 mgपानी85.56 gm
कैल्शियम6 mgएनर्जी52 कैलोरी
मैग्नीशियम5 mgवसा(fat)0.17 g
फास्फोरस11 mgकार्बोहाइड्रेट13.81 g
आयरन0.12 mgमैगनीज0.035 mg
प्रोटीन0.26 gविटामिन B60.041 mg
सोडियम1 mgविटामिन B10.017 mg

क्या आप जानते हैं, इसके ये फायदे है कि apple खाने से बहुत सी बीमारियाँ दूर हो जाती है| सेव खाने से कैंसर, डायबिटीज़ , दिल के रोग, दिमाग के रोग सब दूर बने रहते हैं | एप्पल एक रेशेदार फल है, जिसकी वजह से इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसे खाने से हमारी भूख भी शांत रहती है और जल्दी से भूख भी नहीं लगती है|

एप्पल से पेट का पाचन तंत्र भी सुचारू रूप से कार्य करता है| इसे खाने के अनगिनत फायदे है इसको ऐसें ही जादुई फल नहीं कहते है|

एप्पल शरीर की अंदरूनी खूबसूरती और बाहरी खूबसूरती दोनों में मददगार है|

दोस्तों कहते है न , हमें रोज कम कम से 2 से 3 फल खाने चाहिए और सुबह सुबह तो सेव जरुर खाना चाहिए| सुबह इसे खाकर दूध पीने से पाचन तंत्र मस्त बना रहता है और चेहरे में निखार भी आने लगता है| और कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर लालिमा छा जाती हैं क्यूंकि आपके शरीर में खून की सही मात्रा में बैलेंस होने लगता हैं |

आज दोस्तों हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे बहुत सारे सेव खाने के गुण, फायदे एवम लाभ के वारे में जानेंगे | जिसे पढ़ने के बाद आप, सेव को सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से प्रतिदिन खायेंगे| तो चलिए दोस्तों आज जादुई एप्पल खाने के फायदे एवम लाभ जानते है और आपको सेव के गुण (seb ke gun) भी बताते हैं|

सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ

पाचन सही रखे / Maintain digest system –

आयुर्वेद में पाचन के लिए सेव बहुत अच्छा माना गया हैं | यदि हम लोगों का पाचन तंत्र सही ढंग से काम ना करे तो समझो पूरा शरीर बीमार महसूस करता है| पाचन तंत्र के सही से काम करने से ही शरीर के बाकि अंग अच्छे से काम करते है| सेव खाने से पाचन अच्छा होता है| सेव को छिलका सहित खाएं तो फायदा अधिक होगा| परन्तु खाने से एप्पल को अच्छे से साफ़ करना न भूले |

एनिमिया बीमारी दूर करता है / Remove Anemia Disease –

एनीमिया की बीमारी में शरीर में खून की कमी हो जाती है| इस बीमारी में शरीर में खून नहीं बनता और हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है जिससे खून को लाल रंग मिलता है| सेव में आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है| अगर आप प्रतिदिन सेव नहीं खा सकते है तो एक दिन छोड़कर जरूर रोज खाएं आपके शरीर में आयरन की कमी दूर होगी और एनीमिया रोग दूर होगा| अथवा प्रतिदिन दवाई खानी पड़ेगी |

लीवर के लिए

सेब खाने से शरीर के विषेले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे लिवर स्वथ बना रहता हैं | इसलिए प्रतिदिन सुबह एक सेब खाने की सलाह दी जाती हैं |

प्रतिरक्षा प्रणाली को अच्छा रखे / Boost immune system-

सेव प्रतिदिन खाने से इम्मुन सिस्टम अच्छे से काम करता है| कोई भी रोग जल्दी हमारे शरीर पर प्रभाव नहीं डाल पाते हैं है|

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता

याददाश्त बढ़ाने के लिए सेब का सेवन फायदेमंद (Apple Benefits to Increasing Memory Power in Hindi)

सेब का मुरब्बा खाने से दिमाग तथा हृदय मज़बूत होता है। सेब दिमागी कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने का काम करता है। विद्यार्थियों के लिए सेब स्मरण शक्ति और दिमागी शक्ति बढ़ाने का आसान स्रोत है।

कब्ज / Loose motion –

loose motion और कब्ज दोनों ही हमारे पेट से जुड़े रोग है| सेव खाने से ये रोग दूर होते है क्यूंकि इसमें फाइबर अधिक है जिससे कब्ज जैसी शिकायत नहीं होती| छोटे बच्चों को तो loose motion होने पर सेव को पीस कर खिलाना चाहिए आराम मिलता है|

पथरी(stone) से बचाए –

गुर्दे में होने वाली पथरी को सेव खा कर रोका जा सकता है| रोज सेव खाने से शरीर में पथरी नहीं होती|

चेहरा की खूबसूरती बढ़ाये –

रोजाना एक सेब का सेवन करने से फेस के दाग धब्बे दूर होते है फेस पर glow आता है और साथ ही आप तंदरुस्त भी लगते है|

पेट मजबूत करे –

आजकल का खानपान ऐसा हो गया है कि हमारा पेट बहुत जल्दी ख़राब हो जाता है| हम कई बार ऐसी जहरीली चीजें खा लेते है जो शरीर पर तुरंत तो असर नहीं करती लेकिन वो हमारे शरीर पर बुरा असर डालती है| सेव खाने से पेट की गन्दगी निकल जाती है और पेट मजबूत होता है|

अल्जाइमर बीमारी से बचाए / Avoid Alzheimer –

अल्जाइमर मष्तिष्क से जुडी एक बीमारी है| एक शोध में पाया गया है कि रोज सेव का जूस पीने से अल्जाइमर बीमारी से हमेशा बचा जा सकता है| सेव मष्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करता है जिससे अल्जाइमर जैसे रोग नहीं होते है|

डायाबटीज control –

अगर आप रोज एप्पल खाते है तो आपको 28% कम चांस है डायाबटीज होने के| इसमें मोजूद तत्व शरीर में गुलुकोस की कमी पुरे करते है जिससे आपको इन्सुलिन लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी|

सफ़ेद और मजबूत दांत / white and healthy teeth –

सेव आपके ब्रश की जगह नहीं ले सकता है लेकिन इसे चबा चबा कर खाने से आपके दाँतों को सफेदी मिलती है| ऐसा करने से मुंह में बैक्टीरिया नहीं होते और उनसे जुडी कोई बीमारी भी नहीं होती है|

कोलेस्ट्रोल कम करता है / Reduce Cholestrol –

सेव में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करने में सहायता करता है| ये फाइबर पेट में जाकर fat से मिलता है और कोलेस्ट्रोल को कम भी करता है|

वजन संतुलित रखे / Maintain weight –

मोटापा तो बहुत सी बीमारी की जड़ होता है और इसे कम करना हमारे लिए बहुत बड़ा सर दर्द होता है| वजन कम करने वालों के मन में हमेशा यह प्रश्न चलता रहता है कि वो क्या खा सकते और क्या नहीं, किस प्रकार अपनी भूख को शांत करें यही सोचते है| उन सभी के बेस्ट आप्शन हैं सेव फल. सेव में फाइबर अधिक होता है , जिससे खाने से पेट हमेशा भरा हुआ महसूस होता हैं, जिससे वजन नहीं बढ़ता है|

कैंसर के खतरे को कम करता है / Reduce Risk of Developing Cancer –

सेव में मौजूद पोषक तत्व पेट, स्तन कैंसर होने से रोकते है| ये व्यक्ति के शरीर में मोजूद कोशिकाएं को कैंसर से लड़ने की शक्ति देते है|

हड्डियाँ मजबूत करे –

सेव में भरपूर मात्र में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है|

आज एप्पल के बेनिफिट्स जान कर आप इसे अपने आहार में जरुर शामिल करिए| यह बहुत अच्छा फल है जिसे खाने से आपके शरीर को सिर्फ फायदे ही मिलेंगे| सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ पढ़ कर आपकी इस फल के प्रति क्या प्रतिक्रिया है हमें जरुर बताएं|

आँखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार

सेब के अन्दर विटामिन ए पाया जाता हैं, जो आँखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता हैं.
रोजाना सेब का सेवन करने से आँखों की रोशनी बढ़ती हैं और आँखों को कई प्रकार के रोगों से बचाता हैं.

सेब खाने का सही समय

आमतौर पर सेब अक सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता हैं लेकिन वही सेब अगर गलत समय पर खाया जाए तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं. इसलिए हम आपको सेब खाने का सही समय बताते हैं.

  • सुबह के समय सेब खाना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं.
  • 1 सेब सुबह खली पेट खाने से पाचन तंत्र ठीक रहता है.
  • सुबह खली पेट सेब पर कला नमक लगाकर खाने से एसिडिटी की दिक्कत नहीं होती हैं|
  • सुबह खाली पेट सेब खाने से बोवेल movement ठीक से होता हैं.

सेब खाने के नुकसान – Seb Khane Ke Nuksan in Hindi

  • सेब का निश्चित मात्रा में सेवन लाभ कारी होता है पर यदि इसे जरूरत से ज्‍यादा लिया गया तो यह आपके लिए खतरा बन सकता है।
  • कभी भी फ्रिज में रखा हुआ सेब का सेवन न करें क्यूंकि इसको फ्रिज में रखने से सेब के सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
  • सेब का सेवन करने से पहले उसमें से बीज निकाल दें अगर आपने इन फलों के बीज का सेवन कर लिया है और आपको सिरदर्द, उल्टी, पेट में ऐंठन जैसी समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • जब भी आप किसी भी सेब फल का सेवन कर रहे हो तो पहले उसे साफ़ गर्म पानी से अच्छे से धो लें फिर सेवन करें क्यूंकि इन पर मोम की परत लगी हुई होती है।

FAQ

Q. सेब खाने से गैस बनती है क्या?

Ans: सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट फूलना, अपच, कब्ज, पेट में बैक्टीरिया व गैस बन सकती है। साथ ही सेब में फ्रक्टोज होता है, जो कि पानी पीने से पेट के एसिड को पतला कर देता है।

Q. सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

Ans:
1). सेब के खाने के बाद मूली नहीं खानी चाहिए. इससे त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है. …
2). सेब खाने के करीब 2 घंटे बाद तक दही का सेवन नहीं करना चाहिए. इन दोनों की तासीर ठंडी होती है. …
3). सेब खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए. …
4). सेब खाने के बाद खट्टे फल खाना भी भारी पड़ सकता है. …
5). सेब खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए.

Q. एप्पल की तासीर क्या है?

Ans: सेब की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसे खाने के समय का ध्यान रखें

Q. सेब कब और कैसे खाएं?

Ans: सेब खाने का सही समय

खाली पेट यानी जब सुबह उठकर आपने कुछ ना खाया हो और सबसे पहले सेब ही खा लें। ऐसा करने से आपको पेट में जलन, गैस या बेचैनी हो सकती है। -सुबह नाश्ते के 1 घंटे बाद या लंच करने के 1 से 2 घंटे बाद सेब का सेवन करना सबसे अधिक लाभकारी होता है। आप नियमित रूप से इस समय पर 1 सेब खा सकते हैं।

Q. सेब कब नहीं खाना चाहिए?

Ans: जब सेब शाम को खाया जाता है, वही पेक्टिन जो मल त्यागने में मदद करता है, वास्तव में आंतों के पाचन कार्य को कम करता है. इसलिए रात में सेब नहीं खाना चाहिए. वहीं अगर पाचन तंत्र मजबूत हो तो इसे रात में खाया जा सकता है.

Q. सेब खाने से क्या लाभ होता है?

Ans: सेब के सेवन से प्यास खत्म होती है और आंत स्वस्थ बनते हैं। सेब में आंवयुक्त पेचिश मिटाने का गुण होता है, इसलिए सेब को भूनकर खाने से आंतों के रोगों में बहुत लाभ (apple ke fayde) होता है।

Q. 1 दिन में कितना सेब खाना चाहिए?

Ans: एक दिन के लिए 1 सेब खाना पर्याप्त होता है।

Q. सेब खाने के बाद कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

Ans: सेब खाने के तुरंत बाद कभी भी भूल कर पानी ना पिए।

Q. क्या होता है अगर आप सेब के बीज खाने?

Ans: सेब खाने से पहले उसके बीज उसके बीज निकाल ले ताकि आपको सेब खाने के फायदे की जगह कभी नुकसान न हो। ऐसे में अगर बिना चबाए आप बीज केवल निगल लेते हैं तो घबराने की बात नहीं है लेकिन इसको चबाकर निगलने पर पेट में साइनाइड रिलीज होता है जिससे तबीयत खराब हो सकती है।1

अन्य पड़े :

जामुन खाने के ये फायदे आपको हैरानी में डाल देंगे 

केला खाने के फायदे व नुकसान

त्रिफला चूर्ण : लाभ, खुराक और साइड इफेक्ट्स

रक्षा बंधन 2021

ब्लैक फंगस के लक्षण, उपाय, रोकथाम 

1 thought on “सेव खाने के गुण फायदे लाभ | Apple Gun Benefits in hindi”

Leave a Comment