जरुरत से ज्यादा चाय पीने के ये हैं नुकसान

सुबह सुबह एक प्याली चाय हमारी जिंदगी का एक अहम् हिस्सा बन गयी हैं | अगर सुबह एक कप (प्याली) चाय न मिले तो पूरा रूटीन बिगढ़ जाता हैं | इसलिए सुबह सबसे पहले एक प्याली चाय लेते हैं| अगर ये चाय बेड टी के रूप में मिले तो क्या कहने | सही हैं न दोस्तों ! सुबह चाय लेने से एक अलग ही ताजगी आ जाती हैं, फ्रेश होने में ठीक लगता हैं और पूरा दिन अच्छा गुजरता है|

चाय कब पीना चाहिए?

दोस्तों ! ये बात तो हम सभी अच्छे से जानते हैं कि अति हर चीज की ही बुरी होती हैं| तो इसी के चलते हम आपको बताना चाहेंगे कि 24 घंटे (पूरे दिन ) में 4 से ज्यादा कप चाय पीना शरीर के लिये हानिकारक होता हैं | एक कप सुबह और एक शाम को चाय पीना दिन में हम सबके लिए बढ़िया हो सकता हैं |

जरूरत से ज्यादा चाय पीने के ये हैं साइड इफेक्ट्स :

  • ये मेरा भी एक्सपीरियंस (तर्जुबा) हैं ज्यादा चाय पीने से घबराहट और बेचैनी बढ़ाती है क्योंकि चाय में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती हैं | यद्यपि चाय में कॉफ़ी से कम कैफीन होता हैं, लेकिन चाय ज्यादा मात्रा में लेना हानिकारक होता हैं |
  • जरूरत से ज्यादा चाय पीने से बदहजमी (अपच या इनडाईजेशन) हो सकती हैं |
  • खाली पेट ज्यादा चाय पीने से पेट की परेशानी बढ़ती है और जो एक भयंकर गैस्ट्रिक समस्या कर सकती हैं |
  • न्यू इंग्लैण्ड ऑफ़ मेडिसिन की स्टडी के अनुसार अत्यधिक चाय पीने से हड्डियाँ कमजोर होने की समस्या की आशंका हो सकती हैं |
  • सोने (नींद)की समस्या भी ज्यादा चाय पीने से हो सकती हैं |
  • बारम्बार ज्यादा चाय पीने से मनुष्य इसका आदि बन जाता हैं | जिससे चाय न मिलने पर बेहद थकान महसूस होती हैं और कई बार तो हम चिड़चिड़ाने भी लगते हैं |
  • ब्रिटिश मेडिकल जनरल की स्टडी के अनुसार ज्यादा गर्म चाय लेने से पेट को जोड़ने वाली नालियों पर असर पड़ता हैं जिससे कैंसर भी हो सकता है |
  • ज्यादा चाय लेने से पेशाब (यूरिन) भी बार-बार आती है इससे कई आवश्यक मिनरल्स बाहर निकल आते हैं |
  • ज्यादा चाय पीने से स्किन (त्वचा) प्रॉब्लम (समस्या) भी हो सकती हैं |

FAQ

चाय पीने से चेहरे पर क्या होता है?

दरअसल चाय में कैफीन होता है, जो आपके ब्लड वेसल को सिकुड़ने में मदद करता है। इससे आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स और सूजन सही हो जाती है। साथ ही आंखों की थकान भी दूर होती है। पैरों में बदबू आने पर अगर आप डीओ का इस्तेमाल करती है तो ऎसा ना करें।

चाय कब पीना चाहिए? कब पीना चाहिए चाय?

यूं तो चाय कभी भी पी सकते हैं, लेकिन बेड-टी और सोने से ठीक पहले चाय पीने से बचना चाहिए. दरअसल, रात को सोने और आराम करने से इंटेस्टाइन (आंत) फ्रेश होती है. ऐसे में सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीना सही नहीं है. देर रात में चाय पीने से नींद आने में दिक्कत हो सकती है.

चाय कितनी बार पीना चाहिए?

डॉक्टर्स और न्‍यूट्रीशनिस्‍ट कहते हैं कि एक दिन में 3-4 कप चाय पीना ठीक है. इससे स्‍वास्‍थ्‍य पर अधिक प्रतिकूल प्रभाव नहीं होते. मगर इससे जयादा कप चाय नुकसानदेह साबित होती है.

चाय पीने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

गर्मागर्म चाय के बाद कभी भी पानी का सेवन नहीं करना चाहिए, यह आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से हमारे नाक से खून आने लगता है। चाय पीने के बाद कभी भी इस एक और चीज का सेवन नहीं करना चाहिए और वह है मूली।

क्या चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

जो लोग ज्यादा चाय पीते हैं उनमें कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएँ भी कम होती हैं। हरी और काली चाय में जो प्राकृतिक रूप से कुछ रसायनों का मिश्रण होता है, उनसे कोलेस्ट्रॉल काफ़ी कम हो जाता है।

अन्य पड़े :

जामुन खाने के ये फायदे आपको हैरानी में डाल देंगे 

केला खाने के फायदे व नुकसान

त्रिफला चूर्ण : लाभ, खुराक और साइड इफेक्ट्स

रक्षा बंधन 2021

ब्लैक फंगस के लक्षण, उपाय, रोकथाम 

Leave a Comment